गिरिडीह में बच्चे के अपहरण मामले में झोला छाप डॉक्टर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले की निमियाघाट थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में झोलाछाप चिकित्सक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बताया गया कि कोलकाता निवासी मिल्टन भादरा नगलो में निजी क्लीनिक खोलकर ग्रामीणों को कथित रूप से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराता था।

झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

जानकारी के मुताबिक झोलाछाप चिकित्सक गांव के जिस मकान में रह रहा था उसी गृह स्वामी की एक नाबालिग को प्रेम जाल में बहला फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर उसका अपहरण कर उसे लेकर कोलकाता भाग गया था। इसके बाद अपहृत के परिजनों द्वारा थाने में मामले की सूचना दी गई।

पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने तथा यौन शोषण करने को लेकर कांड संख्या अंकित कर पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article