Homeझारखंडरांची में DTO ने स्कूल वाहनों के खिलाफ चलाया जांच अभियान

रांची में DTO ने स्कूल वाहनों के खिलाफ चलाया जांच अभियान

Published on

spot_img

रांची: रांची जिला परिवहन पदाधिकारी (Ranchi District Transport Officer) प्रवीण कुमार प्रकाश ने गुरुवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 48 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 23 वाहनों में सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते हुए पाया गया।

इसे विभाग की ओर से संबंधित विद्यालय प्रबंधक/वाहन स्वामी को कानूनी नोटिस निर्गत किया जायेगा। वर्तमान में सभी स्कूल खुल गये हैं।

सभी बसों का परिचालन नियमित रूप से हो रहा है। पूर्व में भी जिला परिवहन पदाधिकारी सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं वाहन मालिकों को सभी दस्तावेज पूरी तरह से फिट रखने एवं सुरक्षा से संबंधित मानकों को अनुपालन के लिये पत्र दिया गया था।

स्कूल बसों में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निम्नलिखित सुरक्षा मानक का पालन करना सुनिश्चित है, जिसकी परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर इसकी जांच की जा रही है।

स्कूली वाहन के लिए जरूरी मानक

स्कूली वाहन का रंग पीला होना चाहिए और स्कूल बस लिखा होना चाहिए।

स्कूल का नाम और पता

बस के मालिक का नाम सहित फोन नंबर

बस और अन्य वाहनों की खिड़की पर सुरक्षा के लिए लोहे की ग्रील लगी होनी चाहिए।

स्कूल बस में आपातकालीन द्वार जाम नहीं होना चाहिए।

बच्चों की सुविधानुसार सीट होनी चाहिए।

इमरजेंसी टूल किट/ फास्ट ऐड किट

वाहन में अग्शिमन यंत्र होना जरूरी है।

चालक/उपचालक/खलासी का ड्रेस कोड अनिवार्य होना चाहिए।

सभी दस्तावेज साथ में रखना, सुरक्षा के लिये सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नस अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को एक स्कूल के बस में आग लगने के बाद जिला प्रशासन की ओर से स्कूली बसों का जांच अभियान चलाया गया।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...