दुमका दहेज के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को दहेज के लिए तीन माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोपित को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के सरूवा गांव विजयपुर रोड़ निवासी अनुज कुमार राउत है।

जानकारी के अनुसार चार मई को आरोपित अनुज ने ससुराल वालों को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी माला देवी बेहोश है।

सूचना पर मायका वालों ने सरूवा पहुंच गंभीर अवस्था में माला को फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

मामले को लेकर मृतक नवविवाहिता की मां सुनीता देवी ने दामाद समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबा हत्या करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना पुलिस के समक्ष फर्द बयान दर्ज कराया था।

मायके वालों ने हत्या का आरोप दामाद अनुज कुमार राउत, ससुर परमेश्वर राउत, सास चुन्नी देवी, जेठ संजय राउत, विनोद राउत, मानिका देवी एवं रितू लगाया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article