Latest Newsझारखंडरामगढ़ की घाटी में हादसे रोकने के लिए विभाग सतर्क नहीं हुआ...

रामगढ़ की घाटी में हादसे रोकने के लिए विभाग सतर्क नहीं हुआ तो युवाओं ने उठाया कदम

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: जिले की घाटियों से यदि आप गुजर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि यहां की घाटियां आपके लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

जी हां! रामगढ़ (Ramgarh) की ऐसी ही एक घाटी है केझिया घाटी, जो घुमावदार होने के चले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है।

यदि आपने थोड़ी सी भी लापरवाही दिखाई तो बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। घाटी में हादसों को रोकने के लिए रोड डिपार्टमेंट (Road Department) द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

लेकिन यहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए युवा सामने आए हैं। ये युवा एक ग्रुप में पत्थरों पर स्लोगन लिखकर राहगीरों को सतर्क कर रहे हैं।

रामगढ़ की घाटी में हादसे रोकने के लिए विभाग सतर्क नहीं हुआ तो युवाओं ने उठाया कदम

घाटी में 50 अधिक गंवा चुके हैं जान

रामगढ के दुलमी प्रखंड स्थित कुल्ही केझीया घाटी जो सिकीदारी घाटी भी कहलाता है।

यह रांची-बोकारो (Ranchi-Bokaro) मार्ग है, इस घाटी में पिछले पांच वर्षों में सैकड़ों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और 50 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है।

जो युवा दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं वो अब वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से घाटी के पहाड़ों, चट्टानों में सड़क दुर्घटना (Road Accident) से बचने और सावधानी बरतने को लेकर अलग-अलग स्लोगन लिख रहे हैं।

जिससे दूर से आने वाले वाहन चालकों को घाटी की घुमावदार मोड़ और यह कितनी खतरनाक है यह वाहन चालकों को पता चल सके सके और दुर्घटना कम से कम हो।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...