खूंटी में खनन पदाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे 8 हाइवा को किया जब्त, 8 गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी के नेतृत्व में खनन विभाग और तोरपा पुलिस ने सोमवार देर रात तोरपा थाना के एरमेरे रोड में छापामारी कर अवैध बालू लदे आठ हाइवा को जब्त कर लिया और सभी आठ चालकों को हिरासत में ले लिया।

सभी जब्त हाइवा और हिरासत में लिये गये चालकों को फिलहाल तोरप थाने में रखा गया है।

जिला खान पदाधिकारी नदीम शफी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात लगभग 11-12 बजे एरमेरे से ईचा जाने वाली सड़क और एरमेरे जंगल से सभी हाइवा को पकड़ा गया है। इस संबंध में तोरपा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article