सिमडेगा में 10 हजार रुपये घूस लेते MGNREGA JE रंगे हाथों गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: एसीबी ने बानो चौक में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते मनरेगा जेई (MGNREGA JE) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

हुरदा के कोहीपाठ निवासी देव प्रसाद साहू से मनरेगा जेई मनोज कुमार कुआं का प्राक्कलन बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांग रहा था। तंग आकर देव प्रसाद साहू ने एसीबी से संपर्क किया।

पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद एसीबी ने कांड संख्या 6/22 के तहत 18 अप्रैल को मामला दर्ज किया।

इसके बाद एसीबी की टीम मंगलवार को बानो पहुंची और जेई मनोज कुमार को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ACB की टीम जेई मनोज कुमार को गिरफ्तार कर रांची ले गई है।

Share This Article