हजारीबाग में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बरकट्ठा जीटी रोड सिक्स लेन चौडीकरण निर्माण कार्य में NHAI और निर्माण कार्य करा रही कंपनी राजकेशरी प्राईवेट लिमिटेड की लापरवाही से सोमवार को (55) गोविंद मोदी की मौत हो गई।

केंदुआ निवासी गोविंद मोदी धार्मिक स्थल सूर्यकुंड से शादी समारोह से लौट रहे थे।

रास्ते में अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड दिया

तभी बरकट्ठा चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। रास्ते में अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड दिया।

Share This Article