RANCHI : चान्हो में पत्थर से कूच कर व्यक्ति की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चान्हो थाना पुलिस ने बारीडीह गांव के रास्ते से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त गांव के ही शिव देव गंझू के रूप में की गयी है। हत्यारों ने शिव देव की हत्या पत्थर से सर पर मार कर की है।

बताया जा रहा है कि किसी ने पुरानी दुश्मनी के कारण उसे पत्थर से कूच कर मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

मामले की जांच की जांच रही है

शिव देव बीती रात करीब आठ बजे शराब पीने की बात बोल कर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा किसी साथी के घर सो गया होगा। इसलिए उसकी किसी ने कोई खोज खबर नहीं ली।

गुरुवार को शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर थाना प्रभारी विवेकानन्द दुबे मृतक के परिजनों से हत्या के कारणों की जानकारी हासिल करने में लगे हुए थे।

डीएसपी ने कहा कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जांच रही है।

Share This Article