रांची पुलिस ने खादगढ़ा बस से पांच नाबालिग लड़कियों को बचाया, एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड (Khadgarha Bus Stand) से मंगलवार को पांच नाबालिग लड़कियों को मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाया है।

पुलिस ने मामले में एक मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी लड़कियों को रांची चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार खादगढ़ा बस में पुलिस ने पांच नाबालिग लड़कियों के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति को देखा। पुलिस ने पूछा कि कहां जाना है तो बुजुर्ग तस्लीम अंसारी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद सभी लड़कियों और तस्लीम अंसारी को खादगढ़ा स्थित टीओपी लाया गया।

आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

पुलिस की कड़ाई पर तस्लीम अंसारी ने बताया कि सभी नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करी के उद्देश्य से रायपुर ले जा रहे थे। रायपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।

सूचना मिलते ही सीडब्ल्यूसी रांची टीम पहुंची और पांचों लड़कियों को उसके हवाले सौंप दिया गया।

टीओपी प्रभारी ने बताया कि रेस्क्यू की गयी नाबालिग लड़कियों को रांची चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया गया है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article