रांची पुंदाग में श्री साईं महोत्सव 16 को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्री साईं सेवा मंडल रांची की ओर से 16 मई को पुंदाग स्थित श्री साई धाम में महोत्सव का आयोजन किया गया है।

प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रमोद सास्वत ने गुरुवार को बताया कि 16 मई को सुबह पांच बजे काकड़ आरती के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी।

6:30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी और 10 बजे शिरडी धाम के पुजारियों द्वारा हवन किया जाएगा। साईं बाबा के नगर भ्रमण के बाद दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती और विशाल साई भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव को लेकर एक आयोजन समिति बनाई गई है

महोत्सव को लेकर एक आयोजन समिति बनाई गई है। आयोजन समिति अध्यक्ष मनीष कुमार और सचिव मनोज कुमार को बनाया गया है।

मुख्य संरक्षक संजय सेठ और संयोजक मुकेश काबरा बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष राम किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार और प्रवक्ता प्रमोद सास्वत बनाए गए हैं।

कार्यकारिणी में नीरज मुंजाल, देव सिन्हा, मनोरंजन शर्मा, दिलीप अग्रवाल, कार्तिक कर्मकार, मुन्ना बरनवाल, दुर्गेश अग्रवाल, सोनू बरनवाल, आलोक अग्रवाल को रखा गया है।

Share This Article