दुमका में सौतेली मां ने लाठी से पीटा, तो घर से भाग गई नाबालिग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले में सौतेली मां ने लाठी से पीटा तो 16 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से भाग गयी और पैदल चलते हुए वह गोपीकांदर (Gopikandar)पहुंच गयी।

गोपीकांदर थाना क्षेत्र में पिछले दो दिन से भटक रही इस बालिका को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

चेयरपर्सन अमरेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बालिका अपने पिता, भाई और माता का नाम सही से नहीं बता पा रही है।

बाल कल्याण समिति ने बालिका के सर्वोत्तम हित में उसका फोटो जारी करने का निर्णय लिया ताकि उसकी पहचान स्पष्ट हो सके और उसके अभिभावकों तक पहुंचा जा सके।

बालिका ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है

बालिका को धधकिया स्थित बालगृह (बालिका) में आवासीत कर दिया है। बालिका गोपीकांदर के खरौनी बाजार में सड़क पर रोते हुए मिली।

उसे अपने साथ घर ले गयी और बीडीओ को इसकी सूचना दी। उसे लेकर सीडब्ल्यूसी लेकर आयी। CWC के चेयरपर्सन अमरेंद्र कुमार और सदस्य डा. राजकुमार उपाध्याय ने बालिका का बयान दर्ज किया।

बालिका ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। उसके पिता अत्याधिक शराब पीते हैं और उसे मारते-पीटते हैं।

मां की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली है। सौतेली मां उसे स्कूल नहीं जाने देती है और मारती-पीटती है।

Share This Article