दुमका में प्रेमी युगल को बंधक बनाने में तीन गिरफ्तार, दोनों ने नदी किनारे मिलने का बनाया था प्लान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिदपहाड़ी गांव में शुक्रवार को प्रेमीयुगल को बंधक बनाकर महिला की पिटाई करने वाले काजल दे, सुमंत दे व महिला से छेड़खानी (Flirting) करने वाले कथित प्रेमी रघुनाथ दे को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

वहीं बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। शनिवार को SDPO नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि गांव में कुछ लोगों ने प्रेमीयुगल को पोल से बांधकर रखा है।

शौच के लिए नदी गई थी

साइबर DSP शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर दोनों को मुक्त कराया। गांव के कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला ने पुलिस को बताया कि वह शौच के लिए नदी की ओर गई थी।

रास्ते में रघुनाथ ने पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। यहां बता दें कि महिला और रघुनाथ पहले से ही एक दूसरे को जानते थे।

प्रेमी को ही छेड़खानी व दुष्कर्म का आरोपी बनाया

शादी से पहले दोनों की मुलाकात भी हुआ करती थी। महिला आठ दिन पहले ही मायके आई थी। दोनों ने नदी किनारे मिलने की बात कही।

ऐन समय पर गांव के कुछ युवकों ने देख लिया। महिला ने अपने बचाव में प्रेमी को ही छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोपित बना दिया।

Share This Article