दुमका में पत्थर और ईंट से मारकर महिला की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत आमगाछी गांव में फुलीन टुडू (55) की शनिवार रात पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। आज सुबह गांव वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची काठीकुंड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो-झानो मेडिकल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है

एसडीओपी सदर मो नूर मुस्तफा (SDOP Sadar Mo Noor Mustafa) ने बताया कि थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में एक महिला की हत्या पत्थर या ईंट से वार हत्या प्रतीत हो रहा है।

पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफल होगी।

Share This Article