दुमका में कुएं में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के हीरा कनारी गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से एक महिला का शव मिला। उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार चार वर्ष पूर्व हंसडीहा थाना के तलझारणी गांव निवासी अरबिंद दास की पुत्री सोनी कुमारी की शादी हीरा किनारी निवासी दीपक दास के साथ हुई थी।

मृतका के परिजन का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर ससुराल में सोनी को प्रताड़ित किया जाने लगा।

जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

दो दिन पूर्व ही मां ने सोनी से बात किया था। मां का आरोप है कि सोनी काफी घबराई हुई थी और आगे से फोन नहीं करने की बात कही थी। आज उसका शव कुआं में मिला।

उसके पिता के आवेदन पर तालझारी थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसके पति की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

मामले में थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि मामले में दहेज प्रताड़ना और हत्या का पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article