झारखंड : प्रेमी के चक्कर में ससुराल से भागी महिला को प्रेमी ने जमकर पीटा, फिर प्रेमी की हो गई जमकर धुनाई

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: घर जाने के विवाद में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से प्यार करने की बजाय उसकी जमकर धुनाई कर दी। सरेराह प्रेमिका को पीटने वाले प्रेमी को भी लोगों ने जमकर धो दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बाद में Police ने मौके पर जाकर घायल युवक को सदर Hospital में भर्ती कराया। इसके बाद Police प्रेमी जोड़े को थाने ले गई। प्रेमी व प्रेमिका अलग-अलग समुदाय के हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमिका शादीशुदा है और उसका विवाह रमना में हुआ है। प्रेमी आजाद अंसारी पिता सर्फुद्दीन अंसारी मेराल थाना क्षेत्र के चरका पत्थर गांव का रहनेवाला है। जबकि प्रेमिका चांदनी देवी मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव की रहने वाली है।

तीन साल पहले से चल रहा दोनों में प्रेम प्रसंग

चांदनी के अनुसार उसकी Wedding अप्रैल 2021 में रमना में हुई थी। जबकि आजाद अंसारी से तीन वर्ष पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। रमना में Azad Ansari की बहन का घर है। वह अपनी बहन के घर जाने के बहाने अक्सर ही चांदनी से मिलता था। बाद में दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया।

ससुराल से अंसारी के साथ भाग गई थी चांनदी

चांदनी अपने ससुराल से आजाद अंसारी के साथ भाग गई। बताया गया कि वे दोनों चांदनी देवी के मौसी के घर मेदिनीनगर में गए थे, लेकिन चांदनी की मौसी ने वहां रखने से इंकार कर दिया। तब वे दोनों घर वापस जा रहे थे। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिका (Boyfriend Girlfriend) में घर जाने के सवाल पर विवाद हो गया। गढ़वा शहर के कचहरी रोड स्थित DFO आवास के सामने आजाद अंसारी ने चांदनी देवी को पीटना शुरू कर दिया।

प्रेमिका को रोता देख लोगों की भीड़ जुटी

चांदनी को रोता-चिल्लाता देख कई लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने आजाद अंसारी को महिला की पिटाई (Spanking) करने को लेकर पूछताछ की तो वह तैश में आकर जबाब देने लगा। इससे आक्रोशित लोगों ने आजाद अंसारी की जमकर पिटाई कर दी। पीसीआर वैन से Police भी वहां पहुंच गई। हालांकि Police अब दोनों से पूछताछ थाने में कर रही है।

Share This Article