बीती रात चोरों ने एक साथ चार घरों में किया हाथ साफ, कैश, आभूषण और बर्तन ले भागे चोर

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Took away cash, jewellery and utensils: गिरिडीह जिले के Bagodar Police Station अंतर्गत दोंदलो पंचायत के ढिभरा गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने चार घरों में हाथ साफ किया।

भुक्तभोगियों ने बताया कि उनके घरों से हजारों रुपये समेत सोने-चांदी के आभूषणों और बर्तनों की चोरी हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि चोरों ने बारी बारी से सभी के घर में घुस घटना का अंजाम दिया है। घर के मालिकों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मिली जानकारी के अनुसार सभी भुक्तभोगी दूसरी जगह पर थे तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी जानकी महतो ने बताया कि घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे।

वहीं अन्य तीन घर के मालिकों ने बताया कि हमलोग दूसरे घर में रह रहे थे। तभी चोरों ने रात में ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

दूसरी ओर गांव में एक साथ चार घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है। प्रखंड प्रमुख और मुखिया ने पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का आग्रह किया।

Share This Article