झारखंड विधानसभा : नमाज़ के लिए ‘अलग कमरा’, विधायकों ने झाल-मंजीरे के साथ जताया विरोध, हरे रामा हरे कृष्णा का किया जाप

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज के लिए एक कमरा आवंटित करने का मामला दिन पर दिन गरमाजा जा रहा है। इसे लेकर मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायकों ने ढोलक और घंटी बजाते हुए हरे रामा हरे कृष्णा का जाप किया।

भाजपा विधायकों के बोल बम, राधे राधे, हरे रामा हरे कृष्णा आदि नारों से विधानसभा परिसर गूंज उठा।

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों को हरे राम हरे कृष्णा वाली पीले कपड़े बांटा।अपने विधायकों के समर्थन में अनंत ओझा, रणधीर सिंह सहित कई विधायक मौजूद थे।

Share This Article