गिरिडीह में दो पक्षों में हिंसक झड़प, चलीं लाठियां, घरों पर फेंके ईंट और पत्थर, 10 घायल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरकापत्थर गांव में बिजली जलाने को लेकर सोमवार को दो गुटों के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग जमकर एक दूसरे पर ईंट पत्थर और लाठियां चलाने लगे। इस घटना में दोनों पक्षो से दस लोग घायल हुए हैं ।

घायलों को इलाज के लिए बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल और गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की स्थिति गंभीर है।

घटना को लेकर दोनों पक्ष की और से एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

घटना की सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि चरकापत्थर गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर का तार जोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प हुई है।

एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अपना तार जोड़ने के लिए उनके ट्रांसफार्मर का तार काट दिया। इसको लेकर बात बढ़ गयी।

रोकने पर दूसरे पक्ष के लोग एक जुट होकर आए और अचानक हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुस कर ईंट पत्थर और लाठियां चलाई, जिसमें उनके लोग घायल हो गए। इनमें तीन की स्थिति नाजुक है।

इधर, घटना को लेकर दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहले पक्ष के लोग उन्हें तार जोड़ने से रोक रहे थे। ये लोग अपने ट्रांसफार्मर का तार जोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान पहले पक्ष के द्वारा हमला कर दिया गया। मारपीट में कई लोग जख्मी हुए हैं।

इस बीच घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस बल पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई।

Share This Article