Homeझारखंडझारखंड : होली की रात दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 लोग...

झारखंड : होली की रात दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 लोग और आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: होली (Holi) के दिन बुधवार की रात में हजारीबाग के बरही स्थित लाटी में दो गुट भिड़ (Two Factions Clash) गए। उनके बीच हिंसक झड़प (Violent Clash) हो गई।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा लेना पड़ा। हिंसक झड़प के दौरान बरही के SDPO नाजिर अख्तर समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी और दोनों पक्षों के करीब 10 लोग जख्मी हो गए। शरारती तत्वों (Mischievous Elements) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील

स्थिति विकट होने पर जैप के जवानों को गांव में भेजा गया। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। फिलहाल अघोषित कर्फ्यू (Undeclared Curfew) जैसा माहौल है।

मौके पर से एक युवक विक्की ओझा को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा और कुछ आग्नेशास्त्र भी मिले हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

इस कारण बिगड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, गांव में बैठकर कुछ युवक ताश खेल रहे थे। इसी बीच उसी गांव के कुछ युवक उनलोगों को होली है…कह कर रंग खेलने के लिए उत्तेजित करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बात इतनी बढ़ी कि मारपीट के साथ पथराव और हिंसक झड़प (Stone Pelting And Violent Clashes) होने लगी। देखते ही देखते हथियार भी निकल गए। सूचना मिलते ही पदमा पुलिस भी पहुंची।

बात नहीं बनी और SDPO नाजिर अख्तर को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर आना पड़ा। मामला शांत कराने पहुंची पुलिस को भी झड़प का सामना करना पड़ा। वहां जमकर पथराव हो रहे थे। इस झड़प में SDPO को चोट लगी। आधा दर्जन पुलिस के जवान भी घायल (Jawan Injured) हो गए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...