Homeझारखंडझारखंड : ED की पूछताछ से बचने के लिए देश छोड़कर थाईलैंड...

झारखंड : ED की पूछताछ से बचने के लिए देश छोड़कर थाईलैंड भाग रहा था विशाल, दिल्ली में पकड़ा गया

Published on

spot_img

रांची: भारत में घोटाला करके जिस तरह से आरोपी देश छोड़कर फरार हो जाते हैं, उसी प्रकार रांची में भी मनरेगा घोटाले मामले में ईडी (ED) की पूछताछ से बचने के लिए विशाल चौधरी देश छोड़कर भागने की कोशिश में दबोच लिया गया है।

विशाल चौधरी थाईलैंड (Thailand) भागने की फिराक में था। तभी सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) अलर्ट हुईं और उसे दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से कब्जे में ले लिया।

पूछताछ में विशाल कई सफेदपोश लोगों के नामों का खुलासा कर सकता है

बताया जा रहा है कि विशाल के कई अफसरों और राजनेताओं के साथ भी संबंध हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में विशाल कई सफेदपोश लोगों के नामों का खुलासा कर सकता है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना ईडी (ED) को दी गई। मौके पर पहुंचे ईडी के अधिकारियों ने विशाल चौधरी को समन देकर 28 नवंबर को रांची स्थित कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश देकर छोड़ दिया।

मनरेगा घोटाले की जांच के दौरान अशोक नगर स्थित घर और संस्थान पर छापा मारा था

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने मनरेगा (MNREGA) घोटाले की जांच के दौरान विशाल के अशोक नगर स्थित घर और उसके संस्थान पर छापा मारा था।

यह भी बता दें कि झारखंड पिछले लंबे समय से ईडी और आयकर विभाग की लगातार छापेमारी कर रही है और इसमें टीम में काफी कुछ अवैध संपत्ति हाथ भी लग रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि विशाल क्या खुलासे करता है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...