Latest Newsझारखंडझारखंड : छेड़ रहा था लड़की को, फिर दो सहेलियों ने मिलकर...

झारखंड : छेड़ रहा था लड़की को, फिर दो सहेलियों ने मिलकर जो किया…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में एक आशिक मिजाज (love mood) मनचले को लड़की को छेड़ना इतना ज्यादा भारी पड़ गया कि वह बेचारा जान की भीख ही मांगने लगा।

सीख लेने वाली बात यह है कि अब जीवन कभी लड़कियों पर फब्तियां (Remarks) नहीं कसेगा। यह सब हो सका उसी लड़की के हौसले से जिसे वह छेड़ रहा था। इसमें उसका साथ उसकी सहेली ने भी दिया।

दोनों मिलकर मनचले को इतना पीटा कि वह दोनों के पैर पकड़ने लगे। आरोपी पिछरी निवासी प्रेम सागर मिश्रा, पिता राजेश मिश्रा है।

स्कूल गेट के पास खड़ा था मनचला

बताया जा रहा है कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ College के गेट के पास पहले से खड़ा था। छुट्टी के बाद जब छात्रा गेट से बाहर निकली तो युवक छात्रा पर फब्तियां कसने लगा।

विरोध करने पर गाली देने के साथ उसने छात्रा का दुपट्टा छीन लिया और जबरन बाइक पर बैठाने के लिए खींचने लगा।

छात्रा ने युवक को पकड़ लिया और सहेलियों के साथ मिलकर आरोपित को पीटने लगी। पिटाई होता देख आरोपित का दोस्त वहां से बाइक लेकर फरार हो गया । कुछ लोग वहां पहुंचे, इतने में मौका देख आरोपित युवक (Accused youth) भी वहां से भाग खड़ा हुआ।

पुलिस को दी गई घटना की जानकारी

कालेज के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और छात्रा को अंदर ले गए। घटना की जानकारी पुलिस एवं स्वजन को दी। सूचना मिलते ही बेरमो थाना के SI प्रेम कुमार दास व एएसआइ मनोज झा दलबल के साथ कालेज पहुंचकर की जाएगी।

घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई (Action) करने की मांग की है।

पुलिस आरोपी को ढूंढ रही पागलों की तरह

छात्रा के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी को छापेमारी शुरू कर दी है। बेरमो थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि College की छुट्टी के समय गश्ती वाहन व सादे लिबास में पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न घटित हो।

प्राचार्य का कहना है कि इस तरह की घटना कालेज गेट पर होना काफी चिंताजनक है, छात्राओं को शिक्षा का बेहतर वातावरण मिले इसके लिए बेरमो पुलिस प्रशासन (Police administration) से कालेज के बाहर पुलिस जवान की तैनाती की मांग की है।

हैरानी की बात है कि इस तरह की हिम्मत सभी लड़कियां नहीं दिखाती इसी का फायदा उठाकर आरोपी इस तरह की घटनाएं करते हैं।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...