झारखंड में 17 जून के बाद धीरे-धीरे नीचे की ओर जाएगा पारा, बारिश और वज्रपात…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में अभी भी गर्मी अपने तेवर में दिख रही है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर है। कहीं-कहीं यह 45 डिग्री तक पहुंच गया है।

राजधानी Ranchi में 42 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से यह अनुमान लगाया गया है कि 16 जून के बाद से ही गर्मी में कुछ कमी की उम्मीद की जा सकती है।

17 जून से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। झारखंड में कई जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी। गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना है।

 ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

मौसम केंद्र के अनुसार, 15 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) तथा निकटवर्ती मध्य (राजधानी और आसपास) में कई स्थानों पर लू चल सकती है।

इसको लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। 16 जून को उत्तर-पश्चिमी के साथ-साथ कोल्हान प्रमंडल में भी लू की चेतावनी जारी हुई है।

15 और 16 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई जगहों पर गरज के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

18 जून के बाद ही मानसून का आगमन

मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले 4-5 दिन में पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून प्रवेश कर सकता है।

इधर, शुक्रवार को भी झारखंड के 4 जिलों को छोड़ सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक रहा। शनिवार को भी स्थिति ऐसी ही दिख रही है।

17 जून को तेज गति से चलेगी हवाएं, वज्रपात की आशंका

17 जून को राज्य में कई स्थानों पर बादल गरजेंगे। तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात के साथ कई जगहों पर वर्षा होने की संभावना है।

इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 15 जून तक राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

इसके बाद तापमान में कमी आएगी। 18 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply