Jharkhand Weather Update: अगले 3 घंटे में इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में अगले 1-3 घंटे में मौसम बिगड़ने की संभावना, आंधी और वज्रपात का अलर्ट, तेज हवाओं और बारिश से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटे मौसम अचानक बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है और तेज हवाएं चलने के संकेत हैं। रांची मौसम केंद्र ने इसे लेकर तुरंत अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

क्या रखें ध्यान

अलर्ट को देखते हुए लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़ के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। साथ ही, बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करने से भी बचें।

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के अनुसार बोकारो, धनबाद, दुमका, खूंटी, पाकुड़ और रांची जिलों में इसका असर कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।