गुजरात में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गांधीनगर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, राजनीतिक परिदृश्य में मजबूत संगठनात्मक भूमिका तय करने के लिए पहुंचे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गांधीनगर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुजरात के दौरे पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने गांधीनगर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय ‘श्री कमलम’ में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इससे पहले श्री मुंडा ने गांधीनगर में गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में श्री विश्वकर्मा ने उनका शॉल और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। अर्जुन मुंडा गांधीनगर बदलते राजनीतिक परिदृश्य में प्रभावी सांगठनिक भूमिका तय करने के लिए पहुंचे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।