झारखंड में अभी नहीं मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत! 43°C के पार हुआ पारा

झारखंड में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी, कई जिलों में तापमान 43 डिग्री पार, 24 अप्रैल से मौसम बदलने और हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में अभी चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर इस सप्ताह तक जारी रहने वाला है। मंगलवार को मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रांची में तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, कोल्हान, बोकारो और कोडरमा समेत कई जिलों में लू का असर साफ देखा गया। दक्षिणी हिस्सों के कुछ जिलों को छोड़ दें, तो राज्य के बड़े हिस्से में तापमान ऊंचा ही बना रहेगा। हालांकि 24 अप्रैल से मौसम करवट ले सकता है। कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

दक्षिणी जिलों में बादल और हल्की बारिश के आसार

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जैसे इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं 24 अप्रैल से पलामू और आसपास के कुछ इलाकों में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। हालांकि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पूर्वी बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक फैली टर्फ लाइन की वजह से झारखंड के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।