Latest Newsझारखंडअभी दो दिन झारखंड को खूब भिगायेगी बारिश, राजधानी समेत इन जिलों...

अभी दो दिन झारखंड को खूब भिगायेगी बारिश, राजधानी समेत इन जिलों में येलो अलर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather : मौसम विभाग (Weather Department) ने झारखंड (Jharkhand) के 18 जिलों में 1 और 2 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन पूर्वी (Cyclone Eastern) झारखंड पहुंच चुका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को जानकारी दी कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Rain) होने की संभावना है।

1 जुलाई के बाद 2 जुलाई और 3 जुलाई को भी झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश (Rain) होने के संकेत हैं।

संतालपरगना के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 जुलाई को संतालपरगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के अलावा धनबाद और गिरिडीह जिले में भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, रांची, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है।

2 जुलाई को इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, और साहेबगंज।

3 जुलाई को इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो।

अधिकतम तापमान में आयेगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि आनेवाले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

इसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान हजारीबाग के विष्णुगढ़ में सबसे ज्यादा 118.3 mm वर्षा हुई।

जून में सामान्य से 61 प्रतिशत कम बरसा मानसून

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जून में मानसून की बारिश अभी भी सामान्य से 61 फीसदी कम हुई है। राज्य में एक जून से 30 जून के बीच मानसून के सीजन में 189.5 mm वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक 73.5 mm वर्षा हुई है।

यह सामान्य से बहुत कम है। गोड्डा (Godda) में सबसे कम सामान्य से 78 फीसदी कम वर्षा हुई है।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...