जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम, राजधानी रांची समेत इन जिलों में …

पिछले 24 घंटे में राजधानी Ranchi में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट (Alert) भी जारी किया गया था।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) के विभिन्न जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश (Rain) हो रही है।

पिछले 24 घंटे में राजधानी Ranchi में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट (Alert) भी जारी किया गया था।

आज की मौसम की बात करें तो झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

वहीं 28 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी झारखंड यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 2 दिन में पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा की ओर बढ़ेगा।

Share This Article