भारी बारिश के बीच देर रात तक कल्पना सोरेन के इंतजार में खड़ी रही महिलाएं

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Women waited for Kalpana Soren :  झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों तेज हो गई है। इसी बीच BJP और JMM दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने तरीके से जनता को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

एक ओर जहां भाजपा ‘परिवर्तन यात्रा’ के माध्यम से जनसभाएं कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर झामुमो ने ‘मईंयां सम्मान यात्रा’ के जरिये महिलाओं और जनता को जोड़ने की मुहिम शुरू की है। कोल्हान प्रमंडल में विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मईंयां सम्मान यात्रा का नेतृत्व कर रही हैं।

योजना से महिलाओं को मिला सम्मान

गुरूवार को यह यात्रा बहरागोड़ा विधानसभा से शुरू होकर घाटशीला, पोटका, और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंची। जुगसलाई के ईदगाह मैदान में आयोजित एक सभा में कल्पना सोरेन देर रात पहुंची और महिलाओं को संबोधित किया।

देर रात होने और जोरदार बारिश के बावजूद भारी भीड़ ने इस सभा में हिस्सा लिया। कल्पना सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना से राज्य की महिलाओं को सम्मान मिला है और इसका जनता से बहुत समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस योजना से परेशानी हो रही है, इसलिए PIL दाखिल किया जा रहा है, लेकिन जनता का समर्थन उनके साथ है।

Share This Article