गुमला में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकुटोली ढलान में तेज गति से रांची की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच 01 ईबी 8125 ) रोड किनारे एक पेड़ से जा टकरायी।

इस हादसे में फिदाउल रहमान (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक मोजम्मिल आलम (27) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक को कामडारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों खैरनटोली सिमडेगा के रहने वाले हैं और रिश्तेदार हैं।

बताया गया है कि शनिवार को फिदाउल रहमान मां से मिलने कुर्गी इटकी जा रहा था।

शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे बाकुटोली ढलान पर कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

हादसे में फिदाउल रहमान की मौत हो गई और मोजम्मिल आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सिमडेगा में गेट, ग्रील व स्टील वर्क का काम करते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देवप्रताप पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस क्षतिग्रस्त कार को थाना ले आई है।

Share This Article