जमशेदपुर के आनंद बिहार डुप्लेक्स में बैंक कर्मचारी ने की आत्महत्या

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती स्थित आनंद बिहार डुप्लेक्स में बुधवार सुबह निजी बैंक कर्मचारी अभिषेक कुमार सिन्हा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अभिषेक अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़े थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात उनकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

परिजनों ने अभिषेक को तुरंत MGM अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की शादी छह महीने पहले कदमा उलियान में हुई थी। उनकी अचानक मृत्यु से परिवार और पड़ोसियों में शोक की लहर है।

मानगो थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और पुलिस अभिषेक की पत्नी व अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article