बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से झारखंड के मौसम में हुआ परिवर्तन, रांची समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने निम्न दबाव का असर Jharkhand के मौसम (Weather) पर भी देखने को मिल रहा है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 21 दिसंबर से राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य के मध्य (रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) और दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां) जिलों में घने कोहरे का Yellow Alert जारी किया है।

इन इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी में कमी आ सकती है।

इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने Ranchi, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा और लातेहार जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में रांची का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सरायकेला में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को रांची में सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा, जिसके बाद आसमान में आंशिक बादल बने रहे। अनुमान है कि रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Share This Article