फिर बदलने वाला है झारखंड के मौसम का मूड, 5 दिनों में 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड में एक बार फिर मौसम (Season) का मूल बदलने वाला है। राज्य में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में 3 से 5 डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

15 से 19 मई तक राजधानी रांची समेत पूरे Jharkhand में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 20 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में आज हुई बारिश

मंगलवार को राज्य के उत्तरी भाग गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई।

सबसे अधिक वर्षा 36.8 MM धालभूमगढ़ (पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज की गई। डाल्टनगंज (Daltonganj) में उच्चतम तापमान सर्वाधिक 39.6 °C और रांची में न्यूनतम तापमान 21.4 °C दर्ज किया गया। सिमडेगा, खूंटी, बोकारो और जमशेदपुर में 38 से 26 किमी प्रति घंटे से तेज हवाएं चलीं।

Share This Article