बदल सकता है झारखंड के मौसम का मिजाज़, कल हल्की बारिश के आसार

कोल्हान के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड का मौसम (Jharkhand Weather) अपना मिजाज़ बदल रहा है। ऐसे में अनुमान है कि शुक्रवार से दक्षिणी भागों में हल्की बारिश (Rain) हो सकती है।

कोल्हान के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां समेत गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश (Ranchi) होने की संभावना है।

क्या कहना है मौसम विभाग का

तीन नवंबर को रांची समेत राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमोत्तर भाग में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है।

इससे झारखंड के ऊपरी वातावरण में हल्के बादल छाए हुए हैं, जबकि वातावरण के निचले हिस्से में दक्षिण पूर्व की नम हवाएं आ रही हैं। इससे बादल गहराएंगे और राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं बारिश (Rain) होने की संभावना बनी है।

Share This Article