गिरिडीह में दो महिलाओं ने की खुदकुशी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को दो महिलाओं ने खुदकुशी कर ली।

पहला मामला देवरी गांव का है। गीता देवी (42) का संदिग्ध हालात में शव मिला। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

दूसरी घटना परवतुडीह गांव की है। यहां प्रियंका कुमारी (20) ने आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाएं शनिवार दोपहर एक घंटे के अंतर हुईं।

प्रियंका के आत्महत्या का कारण घर में आपसी कलह बताया जा रहा है।

देवरी थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच-पड़ताल कर ऱही है।

Share This Article