पूर्वी सिंहभूम में लोक लेखा समिति की समीक्षा बैठ,: योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन पर जोर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सर्किट हाउस परिसदन सभागार में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति व बरही विधायक मनोज यादव ने की। इस दौरान समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी, अमित यादव और समीर मोहंती भी मौजूद रहे।

योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा

बैठक में जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उनके वित्तीय प्रबंधन की गहन समीक्षा की गई। समिति ने जिला अधिकारियों से योजनाओं की ताजा स्थिति, बजट उपयोग, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्यान्वयन की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

सभापति मनोज यादव ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक धन का दुरुपयोग रोका जाए और सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि आम लोगों को समय पर लाभ मिल सके।

शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2018-19 के दौरान संचालित योजनाओं में हुए खर्च और वित्तीय प्रबंधन की गहराई से जांच की। संबंधित विभागों को शेष कार्यों में तेजी लाने और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article