Homeबिहारभाजपा नेताओं संग धरने पर बैठ गए जीतन राम मांझी, CM नीतीश...

भाजपा नेताओं संग धरने पर बैठ गए जीतन राम मांझी, CM नीतीश कुमार ने…

Published on

spot_img

Jitan Ram Manjhi on strike: बिहार विधानसभा परिसर में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) BJP के नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए।

गुरुवार को सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के ऊपर हमला बोला गया था। उनके बयान के विरोध में जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को धरना दिया।

नीतीश कुमार खा रहे जहरीला पदार्थ

इस दौरान मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को इन दिनों जहरीला पदार्थ खिलाया जा रहा है। HAM नेता और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पटना में कहा, “ऐसा लग रहा है कि एक साजिश के तहत कोई नीतीश कुमार को उनकी CM सीट पर दावा करने के लिए कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर खाना दे रहा है। इसका नतीजा यह है।” यह वह बयान था जो उन्होंने महिलाओं के बारे में दिया था और जो शब्द उन्होंने कल मेरे खिलाफ इस्तेमाल किये थे।”

मुख्यमंत्री दोषी हैं

जीतन राम मांझी ने कहा, “विधानसभा के अभिरक्षक अध्यक्ष हुआ करते हैं। इस बात का दुख है कि सदन के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सत्ता पक्ष के पक्ष में अपना सारा फैसला दे रहे हैं, जो इस संविधान और जनतंत्र के लिए घातक है।

मुख्यमंत्री तो दोषी हैं ही लेकिन हमारे अध्यक्ष भी उनसे कम दोषी नहीं हैं।”

BJP ने बिहार को जंगल राज से निकाला

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा, “ये लोकतंत्र के हत्यारे हैं। राजद के लोग गुंडा राज स्थापित करते हैं। तेजस्वी प्रताप भूल गए कि उनके पिता ने बिहार में जंगल राज स्थापित किया था।

भाजपा ने अपना बलिदान देकर बिहार को इस जंगल राज से निकाला था। तेजस्वी यादव हड़बड़ी में हैं कि जल्दी से मुख्यमंत्री डिरेल हों और वे उप मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री बन जाएं। बिहार की जनता उनका ये सपना साकार नहीं होने देगी। “

मांझी पर भड़के थे नीतीश

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को विधानसभा में कार्य़वाही के दौरान जीतनराम मांझी पर बुरी तरह भड़क गए थे। सीएम ने कहा कि मेरी मूर्खता से ही जीतनराम मांझी CM बन गए थे।

आज ये गवर्नर बनना चाहते हैं इसलिए उल्टी-सीधी बात करते हैं। जाति जनगणना (Caste Census) पर जीतन राम मांझी ने सवाल उठाया था, इस पर नीतीश कुमार उन पर आक्रामक हो गए।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...