झामुमो ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Odisha Assembly Elections: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव (Odisha Assembly Elections) के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

इनमें सरसकना विधानसभा क्षेत्र से अंजनी सोरेन, रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से सुनाराम टूडू, बंगरीपोशी विधानसभा क्षेत्र से विष्णु सिंह, मोरदा विधानसभा क्षेत्र से कृष्णा चंद्र दास और उदला विधानसभा क्षेत्र से चक्रधर सिंह शामिल हैं। JMM के अध्यक्ष Shibu Soren के निर्देश पर शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा की गयी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व JMM ने 30 अप्रैल की रात लोकसभा चुनाव को लेकर ओडिशा राज्य के मयुरभंज लोकसभा क्षेत्र से अंजनी सोरेन को उम्मीदवार बनाया था। इसके वाबजूद उन्हें विधानसभा सीट से भी टिकट दिया गया है। अंजनी सोरेन JMM के अध्यक्ष शिबू सोरेन की बेटी हैं।

Share This Article