झामुमो, कांग्रेस और RJD, झारखंड के तीन दुश्मन: PM माेदी

इनके नाम हैं-झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल। इन दुश्मनों को झारखंड के लोग जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना झारखंड का भाग्य सुनिश्चित होगा

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi In Jamshedpur : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले PM माेदी (PM Modi) ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन हैं।

इनके नाम हैं-झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल। इन दुश्मनों को झारखंड के लोग जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना झारखंड का भाग्य सुनिश्चित होगा।

मोदी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगा

प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैं झारखंड आया था। तब देश में बड़े-बड़े झूठ, बड़ी-बड़ी अफवाहें, झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतों पर आपका आशीर्वाद भारी पड़ा।

उन्होंने कहा कि आपका भरोसा मोदी पर है। मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है। इस भरोसे को कायम रखने के लिए मोदी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।

मोदी ने भारत माता की जय के नारे लगाए और कहा कि हमारा रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना, भाजपा का अपना सपना है। मोदी ने कहा कि पहली बार भाजपा की सरकार ने झारखंड के पिछड़े जिलों के विकास की चिंता की। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भाजपा की सरकार ने की।

पिछड़े आदिवासी युवाओं की चिंता की। उनकी शिक्षा के लिए एकलव्य विद्यालय (Eklavya Vidyalaya) हमने बनाए। भाजपा ने आदिवासी समाज की एक महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया। अब तक की सरकारें खनिज संपदा से संपन्न झारखंड से केवल वसूली करती थी। हमने डीएमएफ बनाया। आपको आपका हक दिलाया।

Share This Article