झारखंड में यहां JMM नेता की गाड़ी में लगाई आग, चार आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: गोरहर थाना क्षेत्र में झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य बासुदेव महतो की स्कॉर्पियो में आग लगाने का मामला सामने आया है।

घटना 9 फरवरी की रात की है, जहां कुछ बदमाशों द्वारा स्कॉर्पियो वाहन में आग लगा दी गई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि बासुदेव महतो जो गोरहर के जेएमएम नेता हैं, उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को जला दिया गया था।

गोरहर थाना कांड संख्या 9/21 में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने घटना का उद्भेदन कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के आरोपी रामदेव पासवान, मुकेश महतो जो उसी गांव के रहने वाले हैं।

उनकी निशानदेही पर सीताराम पासवान, रामचंद्र पासवान को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई स्फिट गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

Share This Article