JMM का 50 लाख नए सदस्य बनाने का प्लान, विनोद कुमार पांडेय ने कहा- पार्टी को करेंगे और भी मजबूत

साथ ही इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें, अभियान में तेजी लाने के लिए सभी जिलों में कार्यक्रम तय करें

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) लोकसभा और विधानसभा चुनाव (Lok Sabha and Assembly Elections) से पहले पार्टी को मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। इसके लिए पार्टी 50 लाख नए सदस्य बनाएगी।

इसमें तेजी लाने के लिए JMM केंद्रीय समिति सदस्य विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने रविवार को सभी जिलाध्यक्षों, सचिव, संयोजक, सभी जिला समिति, जिला संयोजक मंडली को आदेश जारी किया है।

50 लाख सदस्य बनाने का यह फैसला 18 दिसंबर, 2021 में लिया गया

उन्होंने कहा है कि सभी जिलों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में वे तेजी लाएं। साथ ही इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। अभियान में तेजी लाने के लिए सभी जिलों में कार्यक्रम तय करें। तय कार्यक्रम की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व (Central Leadership) को भी देने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 50 लाख सदस्य बनाने का यह फैसला 18 दिसंबर, 2021 को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में हुए पार्टी के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन (Central Convention) में लिया गया था।

Share This Article