बापू वाटिका के पास 23वें दिन भी जारी रहा JMM का उपवास, रामगढ़ जिलाध्यक्ष ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Anshan: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 23 वें दिन शनिवार को रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू (Vinod Kisku) की अध्यक्षता उपवास रखा।

मौके पर विनोद किस्कू ने कहा केंद्र की BJP सरकार केंद्रीय एजेंसियों के जरिये दिशोम गुरु Shibu Soren के बेटे Hemant Soren को प्रताड़ित कर जेल भेजने का काम किया है। इस षड्यंत्र के विरोध में हम यहां उपवास कार्यक्रम पर बैठे हुए हैं।

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि जिन्होंने राज्य को गति देने का काम किया, जनता की मूलभूत सुविधाएं हो या कल्याणकारी योजनाएं देने काम करने वाले हमारे Hemant Soren को केंद्र की भाजपा सरकार साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया है। जबतक हमारा झारखंडी शेर जेल से बाहर नहीं आता है हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Share This Article