बापू वाटिका के पास 13वें दिन भी झामुमो का उपवास जारी, सिमडेगा जिलाध्यक्ष ने…

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका (Bapu Vatika) के समक्ष 13वें दिन बुधवार को सिमडेगा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में उपवास रखा।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Anshan: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका (Bapu Vatika) के समक्ष 13वें दिन बुधवार को सिमडेगा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में उपवास रखा।

इस दौरान सिमडेगा जिला समिति के साथ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व में रांची जिला समिति भी शामिल हुई।

मौके पर झामुमो सिमडेगा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि Hemant Soren को साजिश के तहत जेल भेजा गया। जमीन का घोटाला बताकर उनको जेल भेजा गया है। पूरा राज्य और देश जान रहा है कि इसमें हेमंत सोरेन का कहीं कोई नाम नहीं है।

अनिल ने कहा कि जिस तरह से Hemant Soren ने चार वर्षों के कार्यकाल में विकास की एक लंबी लकीर खींची है। इस वजह से भाजपा के पास कोई एजेंडा न रहने के कारण साजिश कर उन्हें फंसाया गया। राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमंत सोरेन के साथ है। बहुत जल्द Hemant Soren हमारे बीच होंगे। राज्य के लोग उनके लिए मंदिर में, गिरजाघर में और मस्जिद में मन्नत मांग रहे हैं।

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि उपवास कार्यक्रम के साथ न्याय यात्रा भी सभी पंचायत, प्रखंडों में चल रही है। उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिमडेगा जिला से केंद्रीय सदस्य बसंत लोंगा, मो शाहिद, बिरजू कांडुलना, Firoz Ali, जिला सचिव सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, जिला सचिव Dr. Hemlal Mehta सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article