गिरिडीह झंडा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP का महा जनसंपर्क अभियान के तहत BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) 22 जून को गिरिडीह आयेंगे।

गिरिडीह (Giridih) परिसदन में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 22 जून को होने वाली जनसभा की तैयारी को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की।

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा झारखंड की जनता का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना महत्वपूर्ण समय झारखंड को दिया।

झारखंड की धरती से नड्डा का पुराना रिश्ता

प्रकाश ने कहा कि झारखंड की धरती से नड्डा का पुराना रिश्ता है।

उन्होंने कहा कि उनके ओजस्वी भाषण को सुनने के लिए लाखों लोग पहुंचेंगे।

बैठक में BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, विधायक बिरंची नारायण, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी आदि उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article