झारखंड में BJP को झटका, मांडू विधायक जेपी पटेल ने कांग्रेस का दामन थामा, अब…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JP Patel Joined BJP:  बुधवार को BJP के मांडू विधायक और विधानसभा में पार्टी के सचेतक जय प्रकाश पटेल (JP Patel) ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान राष्ट्रीय नेता पवन खेड़ा, झारखंड के कांग्रेस प्रभारी  गुलाम अहमद मीर, झारखंड सरकार में संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूदगी रहे।

 हजारीबाग से हो सकते हैं पार्टी उम्मीदवार

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जेपी पटेल हजारीबाग से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं। यह सीट कांग्रेस के पाले में आई है। गौरतलब है कि जेपी पटेल पूर्व में झामुमो विधायक थे।

वह JMM के नेता रहे स्व. टेकलाल महतो और विधायक मथुरा प्रसाद महतो के दामाद भी हैं।

Share This Article