BREAKING NEWS : CID की कार्रवाई के बाद JPSC अध्यक्ष एल. खियांगते ने दिया इस्तीफा

झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल. खियांगते ने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम सीआईडी की हालिया कार्रवाई के बाद सामने आया, जिससे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JPSC Chairman Resignation : झारखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष एल. खियांगते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम हाल ही में CID की छापेमारी के बाद सामने आया है, जिसके चलते पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल. खियांगते ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही सरकार की ओर से इस पर कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में CID ने JPSC से जुड़े मामले में कार्रवाई की थी। इसके बाद अब अध्यक्ष के इस्तीफे की खबर ने पूरे घटनाक्रम को नई दिशा दे दी है।

फिलहाल सरकार की ओर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने और नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जैसे-जैसे इस मामले में नई जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।