JPSC ने की जारी की परीक्षा की तारीख, दो पालियों में होगी परीक्षा

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) ने सातवीं से दसवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा के तिथि की घोषणा की है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार सातवीं से दसवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा 11 से 13 मार्च तक होगी।

जेपीएससी ने अधिसूचना के साथ ही जानकारी दी है कि प्रवेश पत्र डाक के द्वारा नहीं भेजा जायेगा। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। परीक्षा के लिए प्रोविजनल प्रवेश पत्र दिया जा रहा है।

जेपीएससी की अधिसूचना के अनुसार पहली पाली सुबह दस से एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। वहीं दूसरी ओर सोमवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में आयोग ने हेल्पलाइन नंबर (9431301419, 9431301636) भी जारी किया है। अभ्यर्थी आठ मार्च तक प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के नाम, पता और परीक्षा केंद्र की जानकारी में त्रुटि होने पर आयोग के पूछताछ काउंटर पर नौ मार्च तक सुधार किया जायेगा। 11 मार्च को पहली पाली में फर्स्ट पेपर एक और दूसरी पाली में द्वितीय पेपर की परीक्षा होगी।

12 मार्च को पहली पाली में थर्ड पेपर और दूसरी पाली में फोर्थ पेपर की परीक्षा होगी। 13 मार्च को पहली पाली में फिफ्थ पेपर और दूसरी पाली में सिक्थ पेपर की परीक्षा होगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद जेपीएससी ने पीटी परीक्षा परिणाम को संशोधित कर जारी किया था। इसके बाद फिर से मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषित की गयी है।

Share This Article