मुंबई : जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के तीसरे सत्र का आयोजन अगले साल यहां नौ से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें महिला स्पर्धा को ‘प्रोफेशनल स्क्वॉश एसोसिएशन (पीएसए)’ विश्व टूर में सिल्वर स्तर पर अपग्रेड किया गया है। इस अपग्रेड के साथ यह पीएसए टूर में भारत का पहला महिला सिल्वर स्तर का टूर्नामेंट होगा।



