झारखंड में एक बार फिर बदला मौसम का मूड, कहीं-कहीं आज भी हो सकती है बारिश

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : कुछ दिनों तक लगातार तीखी गर्मी पड़ने के बाद सोमवार को Jharkhand के मौसम (Weather) के मूड में एक बार फिर बदलाव आया।

राजधानी Ranchi सहित राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने के के बाद तापमान में 3 से 6 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

तापमान में कमी का दौर मंगलवार को भी जारी रहा और गर्मी के तीखे तेवर नहीं दिखे।

सोमवार को Ranchi में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद यहां तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मंगलवार को भी सुबह से ही Ranchi का मौसम कूल-कूल रहा।

सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री से 33.4 डिग्री पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, संताल, कोल्हान, पलामू (Palamu) और लू की चपेट में आए अन्य हिस्सों के तापमान भी नीचे आ गए।

सोमवार को राज्य में पूर्वी सिंहभूम का बहरागोड़ा सबसे गर्म रहा।

यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां का अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस  था।

कहीं-कहीं आज भी हो सकती है बारिश

जमशेदपुर (Jamshedpur) के तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट आई और यह 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

संथाल में पाकुड़ का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बुधवार से मौसम साफ होगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

यह सिस्टम अगले 24 घंटे में भी काम रहेगा। मंगलवार को झारखंड के ऊपर हल्के बादल छाए हैं। कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

Share This Article