आदिवासी एकता महाजुटान रैली में हिस्सा लेंगे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू

कांग्रेस प्रभारी के. राजू रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होंगे। एक दिवसीय झारखंड दौरे पर उनका कार्यक्रम राजनीतिक गतिविधियों और आदिवासी एकजुटता को मजबूती देगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू का रविवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आ रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होने के लिए हैदराबाद से सुबह 9.10 बजे रांची के लिए रवाना होंगे। वो सुबह 11 बजे रांची पहुंचेंगे। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी के. राजू दोपहर एक बजे मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में शामिल होने के बाद रात 8.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share This Article