मोदी सरकार एलपीजी गैस की किल्लत पर झूठा आश्वासन न दे और लोगों की परेशानी जल्द दूर करे : कैलाश यादव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हफ्तों से बुकिंग के बावजूद सिलेंडर का वितरण नहीं, चारों तरफ हाहाकार,रमजान रामनवमी शादी ब्याह और घरेलू स्थिति बिगड़ी

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने मोदी सरकार की ढुलमुल नीति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मोदी सरकार गरीब और जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि देशभर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है।श्री यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिद्द और गलत नीति के कारण देश में बेवजह प्राकृतिक गैस और तेल की परेशानी झेल रही है। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों से ईरान-इजरायल-अमेरिका से चल रहे युद्ध में केंद्र की मोदी सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण भारत के 145 करोड़ देशवासी बेतहाशा महंगाई आर घरेलू गैस की किल्लत से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

Share This Article